फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   corona

पूर्व मंत्री के भाई, रिटायर्ड एईई सहित कोरोना से राजोरी में 6 और मौतें

विज्ञापन
corona
राजोरी। जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। शनिवार को राजोरी में जहां एक तरफ कोरोना संक्रमित 247 नए मामले सामने तो वहीं कोरोना से 6 और लोगोें की मौत भी हुई है। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। 24 घंटों में जिले में पूर्व मंत्री के भाई, एक रिटायर्ड एईई सहित कोरोना वायरस से 6 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुद्धल निवासी पूर्व मंत्री ठाकुर पूर्ण सिंह जिनका निधन कोेरोना से कुछ दिन पहले हुआ था और उनके बड़े भाई भी जीएमसी राजोरी में संक्रमित होने के बाद उपचाराधीन थे, जिन्होंने उपचार के दौरान जीएमसी में दम तोड़ दिया। राजोरी के धनोेर निवासी एक सेवानिवृत्त एईई कोरोना संक्रमित होने के बाद लुधियाना में उपचाराधीन थे। जहां उन्होंने उपचार के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया। राजोरी के कंडी बकोरी निवासी 43 वर्षीय दुकानदार भी कोरोना संक्रमित होने के बाद जम्मू के बत्रा अस्पताल में उपचाराधीन थे। जहां उनकी भी शनिवार को मौत हो गई। वहीं जीएमसी राजोरी में भर्ती नौशेरा के झांगड़ निवासी और डंडकोट निवासी दो कोरोना पॉजिटिव महिलाओं की भी उपचार के दौरान जीएमसी में कोरोना से मौत हो गई। उधर राजोरी के पीडी निवासी एक महिला की घर में ही मौत हो गई, लेकिन मौत के बाद टेस्टिंग की तो उन्हें भी कोरोना संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन

उधर राजोरी में शनिवार को कोरोना पॉजिटिव 247 नए मामले सामने आए हैं। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ठाकुर शेर सिंह के अनुसार जो 247 पॉजिटिव शनिवार को सामने आए हैं उनमें से मात्र 2 लोग यात्रा इतिहास वाले हैं, जबकि अन्य स्थानीय हैं। उनमें से सबसे अधिक पॉजिटिव मामले सुंदरबनी से 76 लोग हैं। कालाकोट से 75, नौशेरा से 39, राजोरी से 26, दरहाल से 17 और कंडी कोटरंका से 12 लोग पॉजिटिव हैं। जिन-जिन क्षेत्रों में सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव मामले पाए जा रहे हैं उनमें स्वास्थ्य विभाग की कांटेक्ट ट्रेसिंग और कोरोना सैंपलिंग युद्धस्तर पर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजोरी में जहां कोरोना संक्रमित अधिक मामले सामने आ रहे हैं डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने वहां भी माइक्रो कंटेनमेंट जोन करार देकर कड़ी पाबंदियां लगा दी हैं। शनिवार को डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट राजेश कुमार शवन ने 11 और इलाकों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया, जिनमें राजोरी नगर पालिका के तहत पड़ने वाले वार्ड-9 और जवाहर नगर वार्ड- 6 भी शामिल है। उसके साथ ही गोदड़, अड़गी, सुंदरबनी वार्ड 4, मरचोला और फायरिंग लाइन, नौशेरा के वार्ड नंबर-2,3,5 और खंबा, चौकीयान हंदन और जगलानु वार्ड नंबर-7, 8 और 9 को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर कड़ी पाबंदियां लगा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed