फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   corona

7 निजी अस्पताल एवं प्राइवेट क्लिनिको मे कोविड रोगियों के लिए 59 बेड आरक्षित करने के निर्देश

विज्ञापन
corona
राजोरी। जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों कोे देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार शवन ने निजी अस्पतालों और प्राइवेट क्लीनिकों को सरकार की तरफ से संदर्भित कोविड-19 रोगियों के लिए अपने बिस्तर आरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने 7 निजी अस्पतालों में कोविड-19 रोगियों के उपचार के लिए 59 बेड आरक्षित करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत जारी आदेश में जिला मजिस्ट्रेट ने अपेक्षित, ऑर्थोमैक्स मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल राजोेरी, मैट्रिक्स अस्पताल जवाहर नगर, राजोेरी मेडिसिटी अस्पताल, नवजीवन नर्सिंग, डॉ. निसार सर्जिकल अस्पताल, शांति देवी ट्रस्ट अस्पताल सुंदरबनी और केआरएस नर्सिंगहोम सुंदरबनी को सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं के अलावा कोविड-19 संक्रमण के रोगियों के उपचार के लिए बेड आरक्षित रखने के लिए।
विज्ञापन

मामलों में तेजी से वृद्धि के कारण अस्पताल में प्रवेश के रुझान की समीक्षा करने के बाद यह अनुमान लगाया गया है कि आने वाले दिनों में अतिरिक्त सुविधाएं भी कम हो सकती हैं। इसलिए राजोेरी में निजी अस्पताल को बेड आरक्षित करने की आवश्यकता है। निजी अस्पतालों के प्रबंधनोें को आवश्यक मानक प्रोटोकॉल के अनुसार कोविड-19 रोगियों के प्रबंधन के लिए आवश्यक चिकित्सा कर्मचारियों को छोड़ने और तैनात करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed