फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   corona

राजोरी में कोरोना का कहर जारीवीरवार को पिछले सारे रिकॉर्ड टूटे300 नए पॉजिटिव मामले आए सामने3 की गई जान

विज्ञापन
corona
राजोरी। जिले में कोरोना का कहर जारी है। शुक्रवार को पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए जिले में 300 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने से कोरोना संक्रमित एक्टिव मामलों की संख्या बढ़ कर 2091 पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार वीरवार को जो 300 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं उनमें से सबसे अधिक मामले जिले के नौशेरा ब्लॉक से है। जहां से सबसे ज्यादा 78 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, इसके अलावा राजोरी से 53, कालाकोट से 53, सुंदरबनी से 67, दरहाल से 32, थन्नामंडी से 32 और कंडी कोटरंका से 17 लोगों कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उदर कोरोना संक्रमित 3 और लोगों की मौत होने से राजोरी में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 84 पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के अनुसार जिले की थन्नामंडी, दरहाल और नौशेरा से कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर जीएमसी राजोरी में भर्ती तीन लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। डीएम के आदेश पर तीनों का अंतिम संस्कार कोविड एसओपी का पालन कर के किया गया है।
विज्ञापन

----
डीएम ने मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए
जिलाधिकारी राजेश के. शवन ने एक आदेश से सभी अधिकारियों को डीएम की पूर्व अनुमति के बिना जिला मुख्यालय नहीं छोड़ने के लिए कहा है। जिला अधिकारी किसी भी कर्मचारी को छुट्टी पर जाने की अनुमति नहीं देंगे और किसी भी प्रकार की छुट्टी नहीं देंगे, विशेष रूप से आवश्यक सेवाओं के कर्मचारी जो जिले में कोविड-19 संबंधित कार्य और इसके प्रबंधन और नियंत्रण के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा यह भी स्पष्ट किया गया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने बताया कि जिले में कोविड-19 मामलों की संख्या में वृद्धि के कारण उत्पन्न होने वाली स्थिति के मद्देनजर, सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी पर मौजूदगी, विशेषकर आवश्यक सेवाओं के कर्मचारियों के लिए यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि सभी बुनियादी सेवाओं का आश्वासन दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed