{"_id":"608314c08ebc3e59220c7008","slug":"corona-rajouri-news-jmu234054635","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी में केएएस अधिकारी सहित कोरोना संक्रमित 45 नए मामले,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी में केएएस अधिकारी सहित कोरोना संक्रमित 45 नए मामले,
विज्ञापन
राजोरी। जिले में शुक्रवार को एक केएएस अधिकारी (बीडीओ) सहित 45 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आने से जिले में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 349 पहुंच गई है। शुक्रवार को जो 45 कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं उनमें मंजाकोट स्वास्थ्य ब्लॉक से 12, कालाकोट ब्लॉक से 9, सुंदरबनी ब्लॉक 15 से दरहाल से 8 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें 1 केएएस अधिकारी, 4 बैंक कर्मचारी शामिल हैं।
कोरोना संक्रमित महिला की भी मौत
राजोेरी में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत होने से कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 59 पहुंच गया है। जवाहर नगर छपारियां इलाके की एक महिला को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पिछले हफ्ते परिवार वाले उपचार के लिए जम्मू ले गए थे। जम्मू में करीब 1 हफ्ते के उपचार के दौरान शुक्रवार दोपहर को महिला की मौत हो गई। महिला का एसओपी के तहत शाम को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।