{"_id":"5f5e6f118ebc3efbc73a4818","slug":"corona-rajouri-news-jmu2186202179","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी में कोरोना से दो और मौतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी में कोरोना से दो और मौतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिले में जहां एक तरफ कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी होती जा रही है। रविवार को राजोरी में कोरोना संक्रमित दो और लोगों की मौत होने से कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 17 पहुंच गया है।
एडीसी ठाकुर शेर सिंह के अनुसार कुछ दिन पहले राजोरी के कोटंरका निवासी एक महिला को कोरोना संक्रमित होने पर जीएमसी में भर्ती कर उपचार शुरू किया था, लेकिन रविवार सुबह महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं राजोरी शहर के वार्ड नंबर-4 निवासी एक रिटायर्ड केएएस अधिकारी को भी शनिवार शाम को जीएमसी में भर्ती किया गया, लेकिन रविवार को उन्होंने भी दम तोड़ दिया। अब जिले में करोना से मरने वालों की संख्या 17 हो गई है। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट नजीर शेख ने कोरोना से मरने वाले दोनों के अंतिम संस्कार के लिए एसओपी गाइडलाइन जारी करते हुए बताया कि एसओपी का पालन पालन करते हुए दोनों का संस्कार किया गया और किसी भी परिजन को संस्कार में शामिल नहीं होने दिया गया। कोरोना संक्रमण से मरने वाले महिला और पुरुष को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने पीपीई किट पहन कर अपने स्तर पर ही संस्कार किया।