{"_id":"5f5bccc08ebc3e368d117f12","slug":"corona-rajouri-news-jmu218489332","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित सबसे अधिक 79 मामले आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित सबसे अधिक 79 मामले आए सामने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। कुछ दिनों से जिले में कोरोना संक्रमित मामले सामने आने की संख्या हर रोज बढ़ती ही जा रही है। शुक्रवार को जिले में सबसे अधिक मामले सामने आए। जो कि 79 बताए जा रहे हैं। एडीसी ठाकुर शेर सिंह के अनुसार शुक्रवार को राजोरी में जो कोरोना वायरस 79 नए मामले सामने आए हैं। उनमें सब से अधिक मामले शहर और शहर से सटे ठंडी कसी इलाके से हैं।
ठंडीकसी से 25, जबकि शहर से 14 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। इसके अलावा कालाकोट से 9, थन्नामंडी से 9, सुंदरबनी से 7, कोटरंका से 5 और नौशेरा से 3 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना पॉजिटिव 7 लोग ऐसे भी हैं जिनका यात्रा इतिहास दूसरे राज्यों से है।
बता दें कि ठंडीकसी क्षेत्र से सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के पीछे कारण एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत का राज छुपाना बताया जा रहा है। पिछले हफ्ते उक्त क्षेत्र में एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई थी, लेकिन परिवार ने प्रशासन को झूठ बोलकर उसका संस्कार बिना एसओपी का पालन किए किया और उसके बाद भी उनके घर में लोगों का आना-जाना लगा रहा। इसके चलते कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। एक जिला प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि ठंडीक सी क्षेत्र में अभी भी मृतक के परिजनों और उसके संपर्क में आए अन्य लोगों की पहचान कर सैंपलिंग करने का सिलसिला जारी है और आगे आने वाले दिनों में कोरोना संक्रमण के मामले और भी बढ़ेंगे।