फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   corona

सुंदरबनी में कोरोना सक्रमंन से पहली मौत

विज्ञापन
corona
सुंदरबनी । उपजिला सुंदरबनी में मंगलवार देर शाम को कोरोना से पहली मौत दर्ज की गई। सुंदरबनी के साथ लगते गांव सौदरा में मंगलवार देर शाम बीमार चल रहे व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

हालांकि मौत से पहले उसकी कोविड-19 की जांच नहीं की गई, लेकिन अचानक मौत होने के बाद जब कोरोना की जांच की गई तो उसे पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग ने हरकत में आते हुए शव को अलग से रखकर उसके पास किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी। बुधवार सुबह शव का अंतिम संस्कार प्रशासनिक तथा स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में कराया गया। वहीं सुंदरबनी में कोरोना संक्रमण से पहली मौत की पुष्टि होने पर लोगों में चिंता बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से कोरोना संक्रमण से मृतक के परिवार के सभी 17 परिजनों के कोविड-19 टेस्ट कराए गए हैं। इनमें से आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, लेकिन उनमें से किसी को भी कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई नहीं देने पर सभी को होम आईसोलेशन में ही रखा गया है।
विज्ञापन

बीएमओ डॉ. मंजूर हुसैन का कहना है कि अगर जरूरत समझी गई तो सौदरा में और भी टेस्ट कराए जा सकते हैं, लेकिन फिलहाल परिवार वालों के टेस्ट कराना जरूरी था।
----
सुंदरबनी में अनलाक-4 के दौरान मिली ढील में उड़ीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
सुंदरबनी। प्रशासन की ओर कोविड-19 के चलते शुरू किए अनलाक-4 के दौरान दी गई रियायतों को जारी रखते बाजारों को खोलने के लिए एसओपी का पालन करते हुए खोलने की ढील दी गई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सुंदरबनी का बस अड्डा हो, बैंक हों, मुख्य बाजार हों, हर जगह लोगों की भीड़ लगी देखा जा सकता है। सबसे बुरा हाल तो वहां देखने को मिला जहां पहले से ही बीमार निजी अल्ट्रासाउंड क्लीनिक के बाहर सैकड़ों की संख्या में सड़क पर खडे़ होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहते हैं। इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया कि इतनी भयानक महामारी के चलते यहां पर लोग अपनी बीमारी का पता लगवाने के लिए अल्ट्रासांउड कराने के लिए खडे़ हैं। कहीं वहां से भी भयानक बीमारी की चपेट में न आ जाएं। बुधवार को जब निजी अल्ट्रासाउंड के बाहर जमा हुई भीड़ की जानकारी पुलिस को चली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed