फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   corona

कोरोना पॉजिटिव मामलों में वृद्धि

विज्ञापन
corona
राजोरी। लॉकडाउन प्रतिबंध में छूट के दौरान मास्क न पहनने, शारीरिक दूरी न रखने और अन्य मानक ऑपरेशन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन न करने से जिले में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों में एक बार फिर वृद्धि हो रही है। एक सप्ताह के दौरान जिले भर से 160 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें से केवल 41 यात्री हैं और अन्य सभी पॉजिटिव स्थानीय हैं।
विज्ञापन

जिले में अभी तक कोरोना बीमारी के कारण सात मौतें हो चुकी हैं। जोकि कालाकोट, राजोरी, दरहाल और नौशेरा तहसीलों से हुई हैं। लापरवाही वाले लोगों द्वारा एसओपी का उल्लंघन जिला प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गया है। श्मशान में लोगों की मौजूदगी, अन्य कार्यों में एकत्र होना, रेड जोन क्षेत्रों में लोगों की मूवमेंट, कोविड -19 के प्रबंधन के तहत एसओपी के उल्लंघन उदाहरण हैं। देखा जाए तो कोविड -19 के प्रसार को रोकने के लिए उपायों एवं प्रतिबंधों को सख्ती से लागू करने में कानून लागू करने वाली एजेंसियों के अभावग्रस्त रवैये ने लोगों को एसओपी का उल्लंघन करने के लिए प्रोत्साहित किया है।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट मोहम्मद नजीर शेख ने बताया कि प्रशासन ने एसओपी, प्रतिबंधों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया है। लॉकडाउन प्रतिबंधों को लागू करने के लिए पुलिस द्वारा सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने आने वाले दिनों के दौरान जुर्माना करने और एसओपी के उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार तक जिले भर से कोरोना टेस्टिंग के लिए 51235 सैंपल एकत्र किए गए हैं, जिनमें से 47976 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 1094 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, और 2343 की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। वहीं 1094 संक्रमित लोगों में से 844 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हो चुके हैं। जिले में अभी भी 243 एक्टिव मामले हैं। इनमें से 47 अस्पताल एवं कोविड केयर सेंटर में हैं, जबकि 151 को होम क्वारंटीन के लिए अनुमति दी गई, 3 सेना के क्वारंटीन सेंटर में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed