फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Corona breaks past record in Rajori district, 232 new cases a day

राजोरी जिले में कोरोना ने तोड़ा पिछला रिकॉर्ड, एक दिन में आए 232 नए मामले

विज्ञापन
Corona breaks past record in Rajori district, 232 new cases a day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजोरी। राजोरी जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। वीरवार को इस महामारी ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़े और जिले भर में कोरोना के 232 नए मामले सामने आए। इसी के साथ कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या अब 1791 हो गई है। साथ ही इस महामारी से पीड़ित एक महिला ने अपना दम भी तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार वीरवार को जो कोरोना संक्रमण के 232 नए मामले सामने आए हैं, उनमें से सबसे अधिक 66 मामले जिले के नौशेरा ब्लॉक से हैं। इसके अलावा राजोरी से 53, कालाकोट से 36, सुंदरबन से 34, दरहाल से 26 और कंडी कोटरंका से 17 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा कोरोना वायरस से संक्रमित एक महिला की मौत भी हुई है। इसी के साथ राजोरी जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 81 हो गई है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात राजोरी के छपारियां जवाहर नगर निवासी एक महिला की अपने घर में ही मौत हो गई। मौत के बाद जब उस महिला का टेस्ट किया गया तो वह महिला कोरोना से संक्रमित पाई गई।
विज्ञापन

वीरवार को जींद के अलग-अलग क्षेत्रों में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मामले पाए गए हैं। उन क्षेत्रों को डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट राजोरी राजेश कुमार शर्मा ने माइक्रो कंटेनमेंट जोन करार दिया है। डीएम के अनुसार जिन क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है उनमें राजोरी नगर पालिका के वार्ड नंबर दो, चार, नौ और 12 शामिल हैं। जबकि, गंभीर मुगला के वार्ड नंबर पांच और छह, खवास के वार्ड नंबर चार, छह और सात, राजनगर बुद्धल के वार्ड नंबर तीन, चार, पांच और छह, थन्नामंडी ब्लॉक की राजधानी के सभी वार्ड, राजोरी की मैं मेहारी पंचायत, कालाकोट ब्लॉक की सैर पंचायत, नौशेरा ब्लॉक की नौनिहाल पंचायत, नौशेरा के वार्ड नंबर सात और 11 और सुंदरबनी ब्लॉक के कालीदह को तत्काल माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने इन सभी इलाकों में कड़ी पाबंदियां लगाते हुए किसी प्रकार की भी गतिविधि पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed