{"_id":"a6d229bc287f099af5f39cc02551ebfd","slug":"climate-change-cold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने फिर बदले तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने फिर बदले तेवर
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2015 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को एक बार फिर मौसम ने तेवर बदले और आसमान कर घने बादल छा गए। सुबह से ही बाछल छाए हुए थे। दिन में कई बार लगने लगा कि अभी तेज बारिश होने लगी है। वहीं बादल छाए रहने से कमरतोड़ ठंड ने लोगों का हाल बे हाल कर दिया।
विज्ञापन
दिन भर लोगों को ठिठुरते देखा गया। गर्म कपड़े और आग का सहारा लेने के बाद भी ठिठुरन से निजात नहीं मिली। पहाड़ी इलाकों से आने वाली सर्द हवाओं ने आग में घी का काम किया। पहाड़ी इलाकों से आने वाली कोहरे वाली हवाओं ने शहर में ठिठुरन में अधिक बढ़ोतरी कर दी।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र राजोरी के मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान करीब 9 डिग्री मापा गया है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 2 डिग्री मापा गया है। उसे जिले के ऊंचे पीर पंजाल के पहाड़ों पर हलकी बर्फबारी के समचार मिल रहे हैं।
विज्ञापन
जिले के बुद्धल, थन्नामंडी, दरहाल, कोटरंका आदि पहाड़ी तहसीलों के पीर पंचाल के पहाड़ों पर सुबह से हलकी बारिश होने लगी। दोपहर बाद ऊंचे पहाड़ों पर हलकी बर्फबारी शुरू हो गई। ताजा बर्फबारी के चलते पहाड़ी इलाकों में भी कमरतोड ठंड का एहसास होने लगा है।
जानकारी के अनुसार जिले के पहाड़ी इलाकों में तापमान शून्य के आसपास चल रहा है और सर्द हवाओं ने लोगों का हाल बे हाल कर रखा है। वहीं बिजली की अघोषित कटोती के चलते लोगों की दिकक्क्तें और भी बढ़ गई हैं। 24 घंटे में से केवल 3 य 4 घंटे ही बिजली प्राप्त हो रही है। बिजली की अघोषित कटोती को लेकर ने जिला प्रशासन व बिजली विभाग से अघोषित कटोती बंद करने की गुहार लगाई है।