{"_id":"d9b5413a57f3f28d0fa89217364c0def","slug":"ceo-s-surprise-raids-at-several-public-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईओ के कई सरकारी स्कूलों में की औचक छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईओ के कई सरकारी स्कूलों में की औचक छापेमारी
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
वीरवार को सीईओ राजोरी अल्ताफ हुसैन की देखरेख में शिक्षा विभाग की टीम ने ढुंगी शिक्षा जोन के सरकारी प्राइमरी स्कूल समाटियां का औचक दौरा किया।
विज्ञापन
उन्हें स्कूल में ताले लटकते मिले। स्कूल के दोनों शिक्षक बिना अनुमति के गैर हाजिर थे। इसी जोन के सरकारी मिडिल स्कूल बसाली का औचक दौरा करने पर पाया कि स्कूल में बनाए जा रहे तीन शौचालयों का काम अधर में लटका है। शौचालय बनाने के लिए फंड उपलब्ध होने के बावजूद काम नहीं करवाया जा रहा।
विज्ञापन
बच्चों प्रश्नों के सही जवाब भी नहीं दे पाए। शिक्षा विभाग की एक अन्य टीम ने मंजाकोट शिक्षा जोन के तहत पड़ने वाले सरकारी मिडिल स्कूल मंगलनाड़ का औचक दौरा करने पर पाया कि स्कूल में 8 शिक्षक बिना अनुमति के ड्यूटी से गैर हाजिर हैं।
विज्ञापन
स्कूल में तैनात 10 में से केवल 2 ही शिक्षक हाजिर हैं। स्कूल में ज्यादातर बच्चे भी गैरहाजिर मिले। जो बच्चे हाजिर थे, वे पूछे गए सवालों के सही जवाब भी नहीं दे पाए। इतना ही नहीं बच्चे न तो वर्दी में थे और न ही साफ सफाई का कोई ध्यान रखा गया था।
सीईओ ने इस प्रकार से लापरवाही बरतने वाले सभी शिक्षकों के वेतन रोकने के निर्देश दे दिए। जेडईओ को निर्देश दिए गए कि वह सभी गैर हाजिर शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब तलब करें।