{"_id":"671058765e3459cafa099ab4","slug":"celebration-in-rajauri-rajouri-news-c-272-1-raj1001-103011-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: सुरिंदर चौधरी के उप मुख्यमंत्री बनने पर राजोरी में मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: सुरिंदर चौधरी के उप मुख्यमंत्री बनने पर राजोरी में मनाया जश्न
Thu, 17 Oct 2024 05:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Thu, 17 Oct 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. फारुक और उमर अब्दुल्लाह का जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार में स्थानीय नेता सुरिंदर कुमार चौधरी को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर सैकड़ों नेशनल कॉन्फ्रेंस समर्थकों ने राजोेरी की सड़कों पर जश्न मनाया।
अब्दुल्ला ने 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में पहली निर्वाचित सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राजोेरी जिले के नौशेरा में भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख रविंदर रैना को हराने वाले चौधरी पीर पंजाल बेल्ट में चार विजयी एनसी उम्मीदवारों में शामिल थे।
एनसी-कांग्रेस गठबंधन ने क्षेत्र की 8 में से 5 सीटें हासिल कीं। सुरिंदर के श्रीनगर में शपथ लेते ही एनसी समर्थकों ने राजोरी में सड़कों पर पारंपरिक ढोल और नृत्य के साथ जश्न मनाना शुरू कर दिया। इस दौरान एनसी कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और एनसी और अब्दुल्ला के समर्थन में नारे लगाए। स्थानीय लोगों ने चौधरी को उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस का आभार जताया। राजोरी में एनसी कार्यकर्ता सरदार निर्माण सिंह ने कहा कि हम जम्मू-कश्मीर के लोगों, खासकर जम्मू क्षेत्र के लोगों को सुरिंदर चौधरी जी के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के रविंदर रैना पर चौधरी की जीत महत्वपूर्ण थी। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से भाजपा के पूर्ण समर्थन और सीट सुरक्षित करने के सभी प्रयासों के बावजूद सुरिंदर जी ने एनसी की जीत सुनिश्चित की। 27 साल की उम्र में एनसी में शामिल हुए 56 वर्षीय सुरिंदर कुमार चौधरी इससे पहले पीडीपी सरकार के दौरान एमएलसी रह चुके हैं। कभी पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के करीबी रहे चौधरी ने 2021 में पार्टी छोड़ दी और जुलाई 2023 में फिर से एनसी में शामिल होने से पहले 2022 में कुछ समय के लिए भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने 2024 के चुनावों में राजोेरी जिले के नौशेरा निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के रविंदर रैना को 7,819 मतों के अंतर से हराया। चौधरी को 35,069 वोट मिले, जबकि रैना को 27,250 वोट मिले। चौधरी ने एनसी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा, यह पीर पंजाल, खासकर मेरे निर्वाचन क्षेत्र नौशेरा के लिए गर्व की बात है।