{"_id":"b93ef03ad39aa42a04c4c7464a068776","slug":"celebrated-eid-milad-un-nabi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया ईद-मिलाद-उन-नबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया ईद-मिलाद-उन-नबी
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर वीरवार को ईद मिलाद-उन-नबी के पर्व को राजोरी और पुंछ जिले की मेंढर तहसील में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
सीमावर्ती जिले राजोरी में इस अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस में भाग लिया। जुलूस की शकल में लोग राजोरी पहुंचे। शहर के पलमा, नगरोटा, बडून, ढांगरी, फतेहपुर, चौधरीनड़ आदि इलाकों से लोग शहर के ईदगाह मैदान पहुंचे।
विज्ञापन
हाथों में धार्मिक झंडे लिए और धार्मिक नारेबाजी करते हुए लोग ईदगाह में जमा होने लगे। इसी बीच शहर की तालाब वासली मस्जिद से मुख्य जुलूस भी शहर के मुख्य बाजार से होते हुए ईदगाह मैदान पहुंचा। ईदगाह मैदान में मौलानाओं ने जनसभा को संबोधित करते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
लोगों को हजरत मोहम्मद द्वारा आपसी प्रेम और भाईचारे को बनाए रखने के संदेश पर चलने के लिए कहा गया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह हजरत मोहम्मद के बताए मार्ग पर चल पैगंबर के संदेश को फैलाएं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त देखने को मिले।
वहीं पुंछ की मेंढर तहसील में मुख्य कार्यक्रम जामा मस्जिद में आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों ने इमाम मुफ्ती मोहम्मद अय्यूब की अगुवाई में नमाज अता की। वहीं दोपहर ढाई बजे धार्मिक जुलूस निकाला गया।