{"_id":"612681028ebc3e7a274b87cd","slug":"cctv-rajouri-news-jmu2422713157","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी मे नहीं लग पाए सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी मे नहीं लग पाए सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
राजोरी के सैलानो इलाके में सीसीटीवी कैमरे के लिए खड़ा टॉवर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग एक दशक पहले सीसीटीवी कैमरे लगाने की कवायद शुरू हुई थी। इसके लिए पुलिस व प्रशासन ने जगह जगह टावर भी खड़े किए गए थे। लेकिन, अब तक उन पर कैमरे नहीं लग पाए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। पिछले कुछ समय में चोरी की भी कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया गया है। अगर इन टावरों पर सीसीटीवी कैमरे लगे होते, तो चोर भी पकड़े जाते, और आपराधिक घटनाओं पर भी काफी हद तक अंकुश लग सकता था। लेकिन, टावर लगाने के बाद इस कार्य को अधर में ही छोड़ दिया गया।
लोगों ने कहा कि मुख्य बस अड्डे, सलानी पुल, अब्दुल्ला पुल, जवाहर नगर, पंजा चौक, आदि भीड़ वाले क्षेत्रों में इन टावरों को 10 वर्ष पूर्व स्थापित किया गया था। उस समय अधिकारियों ने कहा था कि जल्द से जल्द इन टावरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। यहीं से पूरे क्षेत्र में नजर रखी जानी थी। लेकिन, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी राहिल इशर, अबरार खान, रोहित शर्मा, फैजान मीर, आदि ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को जल्द से जल्द इन टावरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने चाहिए। ताकि, क्षेत्र में चोरी की घटनाओं के साथ बाकी आपराधिक घटनाओं पर भी अंकुश लग सके।