राजोरी। जिला वन अधिकारी के निर्देश पर थन्नामंडी की ढेरा की गली से चमरीरा की गली तक 3 किमी वन ट्रैक मार्ग का उद्घाटन कर ट्रैकिंग कैंप लगाया गया। डीएफओ एडी सिंह के निर्देश पर वन विभाग ने थन्नामंडी के पर्यटन स्थलोें को मानचित्र पर लाने के लिए डेरा की गली में फारेस्ट ट्रैक मार्ग का निर्माण किया है।
ट्रेकिंग मार्ग का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना है। संबंधित अधिकारियों ने कहा कि यहां आने वाले पर्यटकों को हर समय वन विभाग द्वारा टेंट और अन्य सेवाएं और ढेरा की गली के जंगलों का नजारा लेने के लिए विभाग पर्यटकों को गाइड नि:शुल्क मुहैया कराएगा, ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि युवाओं को ट्रैकिंग के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए, ताकि इसका लाभ उठाया जा सके। इस विशेष शिविर में बीओ इम्तियाज अहमद काजी के अलावा कई अन्य अधिकारी, जन-प्रतिनिधि और कई अन्य लोगों ने भाग लिया। संवाद