{"_id":"56f2f9344f1c1bc067f14d2a","slug":"bullion-traders-celebrated-holi-as-black-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारियों ने ब्लैक डे के रूप में मनाई होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यापारियों ने ब्लैक डे के रूप में मनाई होली
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Thu, 24 Mar 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर सराफा व्यापारियों ने माथे पर काले कपड़े बांध कर होली के पर्व को ब्लैक डे के रूप में मनाया। एक्साइज ड्यूटी में संशोधन की मांग पर शुरू हुई हड़ताल बुधवार को 24वें दिन भी जारी रही। स्वर्णकार संघ राजोरी के बैनर तले सराफा व्यापारियों ने टाउन हाल में ब्लैक डे को रूप में होली मनाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
व्यापारियों ने जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। संघ के जिला अध्यक्ष रघुवीर सराफ व अन्यों ने कड़ा रोष प्रकट करते हुए कहा कि वित्त मंत्री और मोदी की केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते हमारे घरों में भूखे रहने की नौबत आ गई है। तीन हफ्ते से सराफा व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार को हमारी कोई चिंता ही नहीं है।
विज्ञापन
व्यापारियों ने कहा कि यदि जल्द एक्साइज ड्यूटी में संशोधन की मांग को पूरा नहीं किया तो यह प्रदर्शन उग्र रूप ले लेगा। नौशेरा में भी प्रदर्शन किया। स्वर्णकार संघ के प्रधान सुभाष कपूर, जगदीश चंद्र साहनी, राजेश वर्मा, दीपक शर्मा आदि ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार गहनों की खरीद पर एक्साइज ड्यूटी पर संशोधन नहीं करती उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन