फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   BSNL service stop again

बीएसएनएल सेवा फिर ठप

Mon, 30 Nov 2015 08:03 PM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 30 Nov 2015 08:03 PM IST
विज्ञापन
BSNL service stop again

भारत संचार निगम लिमिटेड की सेवा बार-बार ठप होने से जहां एक तरफ आम उपभोक्ता को परेशानी उठानी पड़ रही है वही दूसरी और बीएसएनएल सेवा ठप होने से बैंकों में कामकाज भी पूरी तरह से ठप हो जाता है। सोमवार को भी सुबह करीब 11 बजे से ही बीएसएनएल की मोबाइल सेवा और ब्रॉड बैंड सेवा ठप होने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ी।

विज्ञापन


बार-बार बीएसएनएल सेवा ठप होने से गुस्साए उपभोक्ताओं ने निगम के खिलाफ कड़ा रोष प्रकट करते हुए जल्द सेवा में सुधार लाने की गुहार लगाई। व्यापार मंडल प्रधान राजेश गुप्ता ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि केवल बीएसएनएल की सेवा क्यों ठप होती है।
विज्ञापन


हर बार ओएफसी कटने का बहाना बना अधिकारी टाल देते हैं। पूर्व नपा चेयरमैन राजिंद्र गुप्ता ने कहा कि यदि बीएसएनएल अपनी सेवा में सुधार नहीं ला सकती तो उन्हें अपनी एक्सचेंज बंद कर यहां से चले जाना चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं को दिक्कतें न उठानी पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुशताक बट्ट, वरून चंदन, नीरज पाल सिंह आदि ने भी बीएसएनएल के प्रति कड़ा रोष प्रकट करते हुए कहा कि बीएसएनएल अधिकारी अन्य टेलीकॉम कंपनियों से मिलकर जानबूझ कर अपनी सेवा को ठप करते हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही सेवा में सुधार नहीं लाया गया तो वह लोग बीएसएनएल की सिम वापिस कर अन्य कंपनी की सिम का प्रयोग करेंगे।


बीएसएनएल सेवा का प्रभाव बैंकों के काम काज पर पड़ने से भी लोगों को दिनभर परेशान होना पड़ा। जवाहरनगर स्थित स्टेट बैंक के बाहर खड़े लोगों ने बताया कि सुबह से वह यहां खड़े बीएसएनएल की ब्राडबेंड सेवा के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस संबंध में बीएसएनएल के अधिकारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि ओएफसी कटने से ही सेवा प्रभावित होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed