फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   block day

डीडीसी राजोरी ने खवास में साप्ताहिक ब्लॉक दिवस की अध्यक्षता की

विज्ञापन
block day
डीडीसी राजोरी ने खवास में साप्ताहिक ब्लॉक दिवस की अध्यक्षता की - फोटो : RAJOURI
राजोरी। जिला प्रशासन ने बुधवार को लोगों की शिकायतों के निस्तारण के लिए खवास में ब्लाक दिवस आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त विकास कुंडल ने की। उन्होंने क्षेत्र के विकास में स्थानीय लोगों का सहयोग मांगा। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र के कई मुद्दों और मांगों से उपायुक्त को अवगत कराया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान उठाए गए मुद्दों में कोटरांका से खवास रोड पर काम पूरा करना, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नशीली दवाओं की समस्या, महिला पुलिस कांस्टेबलों के लिए विशेष भर्ती, तहसील कार्यालय की स्थापना, छात्रों के लिए परीक्षा हॉल का निर्माण, स्वीकृत करना शामिल हैं। खवास के लिए जीडीसी, पीएचसी खवास का सीएचसी स्तर पर उन्नयन आदि मुद्दे उठाये गए।
विज्ञापन

अन्य मुद्दों में डॉक्टरों और शिक्षकों की कमी, खवास से गुंडा सड़क का निर्माण, खवास में जेके बैंक की सुविधा, स्कूल भवन का नवीनीकरण, दहलेरी स्वास्थ्य संस्थान में फार्मासिस्ट की पदस्थापना, पुल पर काम शुरू करना शामिल हैं। कोटरंका से खवास सड़क के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए संबंधित ने बताया कि 20 दिन के भीतर सड़क को यातायात के योग्य बना दिया जाएगा। कई सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने लोगों से आगे आने और इसका लाभ उठाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed