सुंदरबनी।नगर से रबाडियां जला गांव जाने वाली सड़क के किनारे निजी कंपनी द्वारा बिजली के खंभे लगाने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया। मांग की कि कंपनी इनको सड़क से दूर लगाया जाए।
ग्रामीण जोगिंद्र पाल, बलदेव राज, पंच मोहम्मद बशीर, स्थानीय निवासी तथा भाजपा उप प्रधान ज्ञान चंद शर्मा ने कहा कि सुंदरबनी नगर से रबाडियां तला जाने वाली सड़क की चौड़ाई पहले से ही कम है। जब दोनों तरफ से वाहन आते हैं तो बड़ी मुश्किल से पास होते हैं। निजी कंपनी द्वारा खंभे लगाकर सड़क को तंग किया जा रहा है, जिससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहेगी। ग्रामीणों ने मौके पर ही कंपनी के कर्मचारियों द्वारा लगाए जा रहे खंभे के काम को बंद कराकर एडीसी से मांग की कि निजी कंपनी द्वारा लगाए जा रहे खंभों को हटवाकर ग्रामीणों को होने वाली परेशानियों को दूर किया जाए। इस संबंध में एडीसी विनोध कुमार बहनाल ने कहा कि सड़क के बीच किसी को भी खंभे लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर खंभे लगाए गए हैं तो हटवा दिया जाएगा।