फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   bijli

बिजली की अनियिमित कटौती से लोग होने लगे परेशांन

विज्ञापन
bijli
भाजपा नेता व पुर्व एमएलसी सुरेंद्र चौदरी ने लोगो को आने वाली समस्याओ को रखा
सुंदरबनी। आसपास के क्षेत्रों में जैसे-जैसे तापमान के बढ़ने के साथ गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। उसी के साथ बिजली की कटौती भी बढ़ रही है। बीते चार दिन से लगातार सुंदरबनी तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में 15 से 18 घंटों की कटौती की जा रही है। इससे क्षेत्र में लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिजली कटौती के कारण कुछ क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। वहीं बिजली के बंद रहने के कारण पंखे कूलर नहीं चलने पर गर्मी से दोचार होना पड़ रहा है। इस संबंध में स्थानीय निवासियों सुरेंद्र कुमार, बलबीर कुमार, विजय कुमार, जसबीर सिंह, विरेंद्र कुमार, दलीप कुमार आदि का कहना है कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, बिजली विभाग की तरफ से कटौती भी ज्यादा की जा रही है। अगर इसी प्रकार से विभाग की तरफ से कटौती जारी रही तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ेगी। क्योंकि अभी तो गर्मी की शुरुआत है और आने वाले समय में ज्यादा गर्मी होगी। उन्होंने मांग की कि बिजली विभाग को बिजली की अनियमित कटौती कम करके लोगों को पेश परेशानियों को दूर किया जाए। संवाद
विज्ञापन

बिजली कटौती से लोगों को पेयजल की भी बढ़ रही किल्लत
नौशेरा। पीर पंचाल खित्ते में बिजली पानी की कमी के चलते लोगों में त्राहि-त्राहि मची है। भाजपा नेता व पूर्व एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग करते हुए कहा कि रमजान माह चल रहा है, ऐसे में बिजली कटौती न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कटौती के चलते जलापूर्ति भी प्रभावित हो रही है। नौशेरा, सुंदरबनी व पीर पंजाल खित्ते में पाइप लाइन से अगर पानी बंद होता है तो हैंडपंप का सहारा लोगों को था, तीन माह से हैंडपंप खराब पड़े हैं। उन पर ध्यान देकर जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। चौधरी ने उपराज्यपाल से मांग की कि लोगों की परेशानियों को देखते हुए बिजली आपूर्ति नियमित की जाए, ताकि लोगों को पानी भी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed