फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Bhajan evening organized by Baba Lal on the 20th foundation day

Rajouri News: बाबा लाल द्वारा के 20वें स्थापना दिवस पर करवाई भजन संध्या

Tue, 11 Feb 2025 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Tue, 11 Feb 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bhajan evening organized by Baba Lal on the 20th foundation day
नौशेरा के अमर नगर बरेरी में लाल द्वारा में भजन गाते रविंद्र रैना। संवाद - फोटो : naushera
नौशेरा के अमर नगर बरेरी में स्थित बाबा लाल द्वारा में श्रद्धाभाव और हर्षोल्लास से किया आयोजन
विज्ञापन

नौशेरा। नौशेरा के अमर नगर बरेरी में स्थित बाबा लाल द्वारा का 20वां स्थापना दिवस श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वृंदावन से पधारे आचार्य महंत सुरजदास महाराज ने की, जबकि आयोजन बजरंग दल के तत्वावधान में हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने बाबा लाल द्वारा में माथा टेका और भजन संध्या में भाग लिया। उनके द्वारा प्रस्तुत भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुबह से लेकर शाम तक सत्संग और पूजा-अर्चना का आयोजन चला, जिसके उपरांत विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर रविंद्र रैना और आचार्य महंत सुरजदास महाराज ने आयोजन में सेवा करने वाले श्रद्धालुओं और विशेष रूप से पत्रकारों को सम्मानित किया। पूरे आयोजन में बाबा लाल दयाल महाराज के जयघोष गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाल द्वारा की सेविका सुनरक्षा बाली ने बताया कि यह पूरा कार्यक्रम बजरंग दल की देखरेख में संपन्न हुआ और इसे सफल बनाने में सहयोग देने वाली संगत का विशेष आभार प्रकट किया। उन्होंने विशेष रूप से रविंद्र रैना का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने आध्यात्मिक माहौल का आनंद लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed