{"_id":"54e1ece1240c35d43f30587531dd0fac","slug":"bdo-gave-notice-to-officer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकार्ड छिपाने पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकार्ड छिपाने पर गिरी गाज
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के दरहाल ब्लाक की एक पंचायत के ग्राम रोजगार सहायक को विभागीय दस्तावेज छिपाने और लोगों के साथ दुर्व्यवहार करना मंहगा पड़ा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दरहाल ब्लाक की पंचायत थन्नामंग सी के ग्राम रोजगार सहायक के खिलाफ लोगों ने बीडीओ के पास शिकायत दर्ज की थी।
सरपंचों ने शिकायत की थी कि वो मनरेगा के काम में गलत तरीके से हस्तक्षेप करते हैं। बीडीओ द्वारा प्राथमिक जांच के दौरान पाया गया कि उक्त कर्मचारी ने कई महत्वपूर्ण रिकार्ड भी पेश नहीं किए हैं।
उससे बार-बार मांगे जाने पर भी उसने रिकार्ड जमा नहीं करवाया। इस प्रकार से मनरेगा के काम में अड़चन पैदा करने का कड़ा संज्ञान लेते हुए बीडीओ दरहाल मोहम्मद सगीर ने उक्त कर्मचारी को बीडीओ कार्यालय अटैच करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
बीडीओ ने अपने निर्देश में कर्मचारी को तत्काल सारा रिकार्ड पंचायत के सेक्रेटरी को सौंपने के निर्देश दिए हैं। वहीं बीडीओ ने एक कमेटी गठित कर जांच करने के निर्देश जारी जारी कर दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ग्राम रोजगार सहायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन