फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Baby seriously injured in a road accident

सड़क हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल

Sun, 11 Jan 2015 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Sun, 11 Jan 2015 11:11 AM IST
विज्ञापन
Baby seriously injured in a road accident

नगर में शनिवार को एक तेज रफ्तार मेटाडोर की टक्कर से राह चल रही आठ साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी नाजुक हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी रेफर कर दिया गया। घायल बच्ची कनीज अख्तर मंडी तहसील के लोरनसिब गांव की रहने वाली है।

विज्ञापन


हादसा इतना भयानक था कि मेटाडोर के साथ लड़की करीब 50 मीटर तक सड़क पर घसीटती चली गई। उसे प्रत्यक्षदर्शियों ने अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपनी मां और बड़े भाई के साथ पैदल जा रही आठ साल की कनीज अख्तर को नगर के नाखांवाले चौराहे के पास मंडी से पुंछ आ रही मेटाडोर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका एक पांव कट कर अलग हो गया।
विज्ञापन


इस हादसे के बाद वहां से गुजर रहे विजय कुमार मिंटा और उसके साथियों ने घायल बच्ची को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची की जान तो बचा ली, लेकिन उसकी हालत को नाजुक देखते हुए जीएमसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक्टरों का कहना है कि बच्ची के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और पांव भी कट कर गिर गया है, जोकि 24 घंटे के अंदर उचित चिकित्सा मिलने पर जोड़ा जा सकता है। उधर, हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर मेटाडोर सहित थाने में बंद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed