फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   awearness

अग्निपथ योजना को लेकर सेना ने युवाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
awearness
अग्निपथ योजना को लेकर सेना ने युवाओं को किया जागरूक - फोटो : RAJOURI
राजोरी। अग्निपथ योजना को लेकर सेना ने सोमवार डूंगी इलाके में जागरूकता शिविर लगाया। सेना ने युवाओं, पंचों सरपंचों को बताया कि अग्निपथ योजना को लेकर किसी के बहकावे में न आएं, और भर्ती प्रक्रिया में शामिल हों। अपना भविष्य संवारें।
विज्ञापन

युवाओं को बताया कि अग्निपथ के माध्यम से वह सभी देश के युवा जो सेना में जाना चाहते हैं वह अपना सपना पूरा कर सकते हैं। यह योजना देश में रोजगार के अवसर को बढ़ाने में भी कारगर साबित होगी। इस योजना के संचालन से देश की सुरक्षा को भी मजबूत बनाया जा सकेगा। इसके माध्यम से सेना की तीनों शाखाओं थल सेना, नौसेना और वायु सेना में बड़ी संख्या में भर्ती की जाएगी। अग्निपथ योजना के अंतर्गत सैनिकों की भर्ती 4 साल के लिए की जाएगी। भर्ती किए गए नौजवानों को अग्निवीर कहा जाएगा। योजना के संचालन से देश के युवा सशक्त और आत्मनिर्भर बनेंगे। साथ ही उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। दुनिया भर में हुए सर्वेक्षण के मुताबिक कम अवधि की नौकरी से सैनिकों के मनोबल पर असर नहीं पड़ता है। कार्यकाल पूरा होने पर कार्यकाल पूरा होने के पश्चात उम्मीदवार सेवा निधि प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा प्राप्त कौशल का प्रमाणपत्र और उच्चतर शिक्षा के लिए क्रेडिट का प्रावधान भी किया जाएगा। अग्निपथ योजना के माध्यम से देश के सभी नागरिकों को समान अवसर प्रदान किया जाएगा। अग्निवीरों का चयन एक पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। अग्निपथ योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अग्निवीरों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन

समय सीमा पूर्ण होने के समय अग्निवीरों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा शिक्षा पूर्ण करने के लिए क्रेडिट सुविधा भी प्रदान की जाएगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय इसके लिए तीन साल का विशेष डिग्री पाठ्यक्रम की व्यवस्था बनाने में लगा है। इग्नू भी इस दिशा में विचार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed