{"_id":"930f1a444f9575459ad7b997f3ddff8f","slug":"aware-about-diseases-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोगों के बारे में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोगों के बारे में किया जागरूक
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के दूर दराज के क्षेत्रों के लोगों को निरंतर बीमारियों के बारे में जागरूक करने के मकसद से सेना द्वारा शिविर का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में थन्नामंडी स्थित सेना की राष्ट्रीय रायफल बटालियान ने साज क्षेत्र में जल जनित रोगों के बारे में जागरूक करने के लिए एक शिविर लगाया।
विज्ञापन
सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित शिविर में स्कूल की छात्राओं, स्टाफ सहित भारी संख्या में आम लोगों ने भाग लिया। वहीं इस अवसर पर सैन्य डाक्टर द्वारा जल जनित रोगों तथा उनकी रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने बताया कि पेयजल को प्रयोग से पहले उबाल लेने तथा उसमें क्लोरीन की गोलियां मिलाने से जल जनित रोग से बचा जा सकता है।
वहीं इस अवसर पर शिविर में उपस्थित लोगों व छात्राओं को स्वास्थ्य से संबंधित कई अन्य बातों के बारे में भी बताया गया। अपने शरीर के साथ साथ आसपास के वातावरण को साफ बनाए रखने पर बल देते हुए डॉक्टर ने बताया कि साफ सफाई से ही कई प्रकार के रोगों से बच सकता है।
विज्ञापन
इस दौरान निरोग जीवन जीने के लिए स्वच्छता पर बल दिया गया। वहीं शिविर के लिए लोगों ने सेना का धन्यवाद प्रकट किया।