{"_id":"3d8484a642d4e757e16d2fa8ae7e92d2","slug":"auto-uncontrolled-fall-in-the-ditch-12-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" अनियंत्रित आटो खाई में गिरा, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित आटो खाई में गिरा, 12 घायल
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार की शाम करीब चार बजे राजोरी टंडकोट सड़क मार्ग स्थित डोडाज क्षेत्र में अनियंत्रित आटो खाई में गिरने से 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आटो (जेके11-0201) शहर के टंडकोट की ओर जा रहा था। बताया जाता है कि आटो में ओवरलोड था और उसकी रफ्तार भी काफी तेज थी।
डोडाज क्षेत्र में सामने से आ रहे एक वाहन को रास्ता देते समय चालक अपना संतुलन खो बैठा व आटो सड़क से फिसल करीब 10 फुट गहारी खाई में जा गिरा। उसमें सवार 12 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाल जिला अस्पताल पहुंचाया।
उपचार कर रहे डाक्टर के अनुसार सभी को मामूली चोट आई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। चिकित्सा अधीक्षक डा अनीस चौधरी के अनुसार घायल सफीना कौसर, शबीना कौसर, अब्दुल गनी, अब्दुल गफूर, मोहम्मद रफीक, गुल ताजीम, ताजीम अखतर, मोहम्मद मुंशी (सभी निवासी टंडकोट), रजिया बेगम (निवासी खेवरा), मोहम्मद नवाज (निवासी चौधरीनाड़), नाजिया कौसर और मोहम्मद शकील (निवासी उज्जान) को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की धर पकड़ के लिए तलाशी अभियान छेड़ दिया है।