{"_id":"735d968b8c8bc19c4d06e826ff483346","slug":"attempted-rape-assault-caught-the-accused-baba-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट का आरोपी बाबा पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट का आरोपी बाबा पकड़ा
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की थन्नामंडी तहसील के अजमताबाद क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के प्रयास और मारपीट के आरोप में एक ढोंगी बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
झाड़ फूंक से लोगों की बीमारियों के उपचार का दावा करने वाले इस 30 वर्षीय युवक के खिलाफ एक महिला ने उपचार के बहाने दुष्कर्म का प्रयास और मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। महिला की मेडिकल जांच के बाद उसे परिवार के हवाले कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार थन्नामंडी तहसील के एक गांव की महिला ने थन्नामंडी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसने कहीं से सुना था कि अजमताबाद क्षेत्र में एक बाबा हैं, जो विभिन्न रोगों का उपचार करते हैं।
वह भी किसी परेशानी को लेकर शनिवार की शाम बाबा के पास गई थी। बाबा ने महिला को एक अंडरग्राउंड कमरे में बुलाया और उसके साथ जोर-जबरदस्ती शुरू कर दी।
जब महिला ने इसका विरोध किया तो उस ढोंगी बाबा ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित महिला जब इसकी शिकायत दर्ज करवाने पुलिस थाने पहुंची, तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी की।
विज्ञापन
इसके बाद कुछ लोगों ने मामले की जानकारी एसएसपी राजोरी और डीआईजी राजोरी पुंछ रेंज को दी। पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद एसएचओ ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह ने बताया कि महिला की लिखित शिकायत पर पुलिस ने शाहबाज अहमद (30) पुत्र मोहम्मद आजम निवासी अजमताबाद के खिलाफ महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास और मारपीट करने का मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। ढाेंगी बाबा को पुलिस सोमवार को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।
एसएसपी ने बताया कि ढोंगी बाबा झाड़-फूंक से उपचार करने का दावा करता है। इसलिए क्षेत्र में काफी लोग उसके मुरीद बताए जा रहे हैं, जो उसके पास अपने रोगों के उपचार के लिए जाया करते हैं।
इस मामले में एसडीपीओ थन्नामंडी इफ्तकार तालिब की अध्यक्षता में विशेष टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए गए हैं। बाबा के संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।