{"_id":"612a7c8e8ebc3e7a234582f2","slug":"arrest-rajouri-news-jmu2425052125","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या और डकैती के मामले में सुरनकोट का व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या और डकैती के मामले में सुरनकोट का व्यक्ति गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिला पुलिस ने शनिवार को हत्या और डकैती के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मंजूर अहमद शेख पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी सयालान सुरनकोट के रूप में हुई है। कुछ समय पहले राजोेरी थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी।
पुलिस की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पूछताछ में मंसूर ने बताया है कि वह माइसुर शहर में सशस्त्र डकैती और हत्या के एक मामले में संलिप्त है। पुलिस ने जांच के दौरान उसके कब्जे से 46410 रुपये नकद और लगभग 11 लाख रुपये का 234.8 ग्राम सोना बरामद किया है। राजोरी पुलिस ने जब माइसुर पुलिस से संपर्क किया तो मालूम हुआ कि मंसूर के खिलाफ पुलिस स्टेशन विद्यारण्यापुरम माइसुर में एफआईआर दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि कुछ समय पहले इस व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ माइसुर शहर में एक आभूषण की दुकान में हथियारबंद लूट को अंजाम दिया था। डकैती के दौरान दुकान में मौजूद एक ग्राहक को गोली मार दी थी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। माइसुर पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई है।