फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   army will be educate 570 students

570 छात्रों का भविष्य संवार रही सेना

Sat, 30 Jan 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Sat, 30 Jan 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
army will be educate 570 students
राजोरी जिले के दूर दराज क्षेत्रों में रहने वाले 570 छात्रों की शिक्षा का पूरा खर्च सेना उठाएगी। सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि आर्मी गुडविल पब्लिक स्कूल में 577 छात्र कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 तक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन


इनमें 64 छात्र ऐसे हैं जो बीपीएल धारक हैं। स्कूल 2007 में शुरू किया गया था, जिसे आर्मी की 25 डिवीजन चला रही है। ये सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूल हैं, जिसमें बार्डर के आसपास रहने वाले बच्चों को शिक्षा दी जाती है।
विज्ञापन


स्कूल ने एकेडमिक सेशन 2014-15 में काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया था, जिसमें स्कूल के 9 छात्रों ने 10वीं कक्षा में सीजीपीए 10 ग्रेड हासिल किया था।

जबकि 36 छात्रों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए थे। स्कूल राजोरी में होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, क्विज, वाद विवाद प्रतियोगिताओं में कई अवार्ड जीत चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्कूल में कम्प्यूटर लैब, साइंस लैब और 10मीटर एयर राइफल की रेंज है। स्कूल से कई अच्छे नेशनल लेवल शूटर भी निकल चुके हैं।

उन्होंने कहा कि ये स्कूल बार्डर क्षेत्र में रहने वाले छात्रों को बेहतर शिक्षा देने में काम कर रहा है। इससे साफ दिखता है कि सेना के लिए स्थानीय निवासियों के प्रति कितना सोच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed