{"_id":"d90caae6ed3fff43e8948279481b2dc1","slug":"army-defuse-460-mines-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना ने निष्क्रिय किए 460 एंटी टैंक माइंस और मोट्रार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना ने निष्क्रिय किए 460 एंटी टैंक माइंस और मोट्रार
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sat, 30 Jan 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना ने पिछले वर्ष राजोरी जिले में 460 एंटी टैंक माइंस और मोट्रार को निष्क्रिय किया। नौशेरा सेक्टर में सेना ने ये ऑपरेशन चलाया था, जिसके बाद जमीन को उनके मालिकों को सौंप दिया गया था। यह जानकारी सेना के प्रवक्ता ने दी।
विज्ञापन
सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि सेना ने नौशेरा सेक्टर के सरियाह गांव में लगे 464 एंटी टैंक माइंस और चार मोट्रार को पाया और उन्हें एक स्पेशल टीम द्वारा निष्क्रिय किया गया था।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि ये ऑपरेशन सेना द्वारा किसानों को उनकी जमीन देने के लिए चलाया गया था। उन्होंने बताया कि ये पूरा ऑपरेशन खत्म होने में करीब तीन महीने लगे।
विज्ञापन
सेना ने पूरी संतुष्टि कर लेने के बाद ही किसानों को उनकी जमीन सौंपी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने सेना के इस कदम की खुलकर तारीफ की है। कहा है कि सेना ही उनकी सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा के लिए उम्मीद हैं।