फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   agriculture

डीडीसी नें कृषि विभाग के कर्मचारियों के साथ बैठक का आयोजन कर किसानों की समस्याओं पर बिचार बिमर्श किया

विज्ञापन
agriculture
सुंदरबनी। डीडीसी राजेंद्र शर्मा ने डीडीसी कार्यालय में कृषि विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ बैठक कर किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। डीडीसी ने कहा कि क्षेत्र में किसानों को खेतीबाड़ी करने में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए हर गांव में लोगों की परेशानियों को जानने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि किसान कड़ी मेहनत करके सब्जियों, गेहूं तथा मक्की की खेती करते हैं, लेकिन सुविधाओं के अभाव के कारण उनकी मेहनत का लाभ नहीं मिल पाता है। क्योंकि यहां न तो सब्जियों को बेचने के लिए कोई सुविधा है और न ही गेहूं तथा मक्की की खरीदारी के लिए कोई सरकारी मंडी है। इस कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग को चाहिए कि एक तो किसानों को समय पर आने वाले समय में लगने वाली मक्की दालों तथा बाजरा आदि के बीच उपलब्ध कराकर किसानों को मक्की की फसल की समय पर बिजाई करानी चाहिए। दूसरा किसानों को गेहूं तथा सब्जियों को बेचने के लिए कोई ठोस प्रबंध करके किसानों को उनकी मेहनत का लाभ दिलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed