फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   agriculture

दो दिनों के बाद बारिश थमतें ही लोग फरि से अपनी फसलों को समेटनें में जुटे

विज्ञापन
agriculture
सुंदरबनी। सुंदरबनी तथा आसपास के क्षेत्रों में बीते दो दिन से बारिश जारी रहने के बाद सोमवार को पूरे क्षेत्र में मौसम साफ होने के बाद लोगों ने राहत महसूस की है। हालांकि सोमवार को मौसम साफ होने के बाद भी बहुत से किसान अपनी जमीन में फसलों को समेटने से परहेज कर रहे थे, लेकिन फिर भी बहुत से किसानों ने बारिश से खराब हुई फसलों को समेटने का काम शुरू कर दिया। ताकि फिर से बारिश होने तक फसलों को संभाल सकें।
विज्ञापन

वहीं क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के साथ गिरे ओलों से सब्जियों तथा धान की फसलों का काफी नुकसान हो जाने के कारण सब्जी उत्पादक किसानों ने सरकार से मांग की है, कि क्षेत्र में सब्जियों की फसलों को हुए नुकसान का सर्वे करके किसानों को खराब हुई फसलों का मुआवजा दिया जाए। इस संबंध में किसानों सवर्ण सिंह, ओम प्रकाश नेत्र कुमार, संजय कुमार गुलशन कुमार, रमेश चंद्र आदि का कहना है कि वह लोग सब्जियों की खेती करके रोजी रोटी कमाते हैं, लेकिन बारिश के साथ गिरे ओलों से उनकी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार से मांग की कि उनकी सब्जियों की फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर उन्हें हुए नुकसान का मुआवजा दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed