फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   agriculture

बारिश न होने से किसान परेशान, फसलें सूखने के कगार पर

विज्ञापन
agriculture
सुंदरबनी। आसपास के क्षेत्रों में दो माह से बारिश नहीं हुई है। इससे किसान वर्ग परेशान है। किसानों का कहना है कि खेतीबाड़ी के लिए बारिश के पानी पर ही निर्भर रहने और दो माह के अंतराल से क्षेत्र में बारिश नहीं होने के कारण अब उनकी फसलें सूखने के कगार पर हैं। इससे उनकी परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। इस संबंध में किसान ओम प्रकाश, राकेश कुमार, कमल लाल, प्रीतम दास आदि ने कहा कि जबसे उन्होंने गेहूं तथा सरसों की फसल की बिजाई की है तो दो माह पूर्व एक ही बार बारिश हुई थी और तब से आज तक बारिश नहीं हुई है। इससे उनकी कड़ी मेहनत से लगाई गई फसल सूखने के कगार पर पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि अगर एक सप्ताह तक बारिश नहीं होती है तो उनकी फसल बिलकुल खत्म हो जाएगी। आने आने वाले समय में खाने के लिए महंगे दामों पर बाजारों से अनाज की खरीदारी करनी पडे़गी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed