फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   agitaion

अग्निपथ योजना और जम्मू कश्मीर सब इंस्पेक्टर धांधली के खिलाफ कॉंग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
अग्निपथ योजना और जम्मू कश्मीर सब इंस्पेक्टर धांधली के खिलाफ कॉंग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : RAJOURI
राजोरी। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना और सब इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए एंट्रेंस टेस्ट में हुए घोटाले के खिलाफ सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने धरना प्रदर्शन किया। गुज्जर मंडी चौक में ब्लॉक प्रधान बाल कृष्ण शर्मा की अगुवाई में धरना प्रदर्शन कर अग्निपथ योजना को जल्द वापस लेने और एसआई घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की गई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चार साल की नौकरी के बाद युवा बेरोजगार हो जाएंगे। उनके भविष्य की क्या सुरक्षा है। इस संबंध में केंद्र सरकार की कोई भी योजना स्पष्ट नहीं है। इसलिए यह योजना तुरंत वापस होनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी मांग कर रहे थे कि अग्निपथ योजना को केंद्र सरकार तुरंत वापस ले।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद प्रेसवार्ता मे कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री शब्बीर अहमद खान ने कहा कि सरकार अग्निपथ योजना को लागू करके युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। केंद्र की इस योजना के बाद देश के युवा परेशान हैं। वो तनाव का शिकार हो रहे हैं। पूर्व मंत्री ने सरकार ने इस योजना को युवाओं की भावनाओं से घृणित खिलवाड़ बताया। उन्होंने कहा कि पहले तो चार वर्षों की नौकरी में उन्हें यूटी के क्लास फोर सरकारी कर्मचारी से भी कम सैलरी मिलेगी और चार वर्षों के बाद युवा सड़कों की खाक छानते रहेंगे। पेंशन तक से महरूम रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अग्निपथ योजना तुरंत वापस ले और स्थायी भर्ती का प्रावधान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने एसआई घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपने की भी मांग की और कहा कि एसआई एंट्रेंस टेस्ट में हुए घोटाले में सरकार के उच्च अधिक शामिल है, और ऐसे में सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे हैं।
कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरबनी। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पूर्व एमएलसी रविंद्र शर्मा के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने सोमवार को केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। डाकबंगले में रविंद्र शर्मा में कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि इस समय महंगाई के कारण लोगों को दो समय के लिए खाना भी नसीब होना मुश्किल हो गया है। एक तरफ महंगाई से जनता परेशान है, ऊपर से युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार के पास कोई नीति नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम का विरोध करते हुए कहा कि इस स्कीम को लाकर सरकार ने तो युवाओं के साथ धोखा किया है, क्योंकि सिर्फ चार वर्ष की नौकरी के बाद युवा कहां जाएंगे। इसके बाद उन्होंने जल शक्ति विभाग के कार्यालय के बाहर काम छोड़ हड़ताल पर बैठे अस्थायी कर्मचारियों से कहा कि प्रशासन ने उन्हें कई बार नौकरी स्थायी करने का आश्वासन देकर धोखा किया है, इस कारण आज जलशक्ति विभाग तथा अन्य में 25 वर्षों से कार्यरत अस्थायी कर्मचारी नौकरी स्थायी होने से पूर्व ही सेवानिवृत्त होना शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि 25 वर्षों से विभिन्न विभागों में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों के साथ बहुत बड़ा अन्याय हो रहा है, लेकिन सरकार की ओर से इन्हें पक्का करने के लिए अभी तक कोई नीति नहीं बनाई गई है। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के साथ मिलने के बाद प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के सभी नेताओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर कुछ समय के लिए धरना भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed