{"_id":"62a785e974449903ea5e0a61","slug":"agitaion-rajouri-news-jmu2618555174","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएमसी राजोरी के एमबीबीएस छात्र छात्राओं ने छात्रावास में बिजली, पानी की आपूर्ति नहीं होने पर जीएमसी के सामने धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएमसी राजोरी के एमबीबीएस छात्र छात्राओं ने छात्रावास में बिजली, पानी की आपूर्ति नहीं होने पर जीएमसी के सामने धरना दिया
जीएमसी राजोरी के एमबीबीएस छात्र छात्राओं ने छात्रावास में बिजली, पानी की आपूर्ति नहीं होने पर जी?
- फोटो : RAJOURI
Link Copied
राजोरी। जीएमसी राजोरी के विद्यार्थियों के छात्रावास में बिजली, पानी की आपूर्ति ठप है। सोमवार को जीएमसी एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने जीएमसी के सामने धरना प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया। गुस्साये विद्यार्थियों ने नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल के दोनों गेट बंद कर दिए और विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने शिकायत की कि छात्रावास में बिजली और पानी की कमी से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऐसी झुलसा देने वाली गर्मी में छात्रावास में पानी और बिजली की आपूर्ति नहीं होने से उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि जिस महिला को प्रधानाचार्य जीएमसी का लुक ऑफ्टर चार्ज दिया गया है, वह यहां नहीं बैठती हैं। न ही यह समीक्षा करती हैं कि इस छात्रावास में क्या कमी है, या क्या जरूरत है।
विज्ञापन
छात्रों ने कहा कि छात्रावास में हमें जो उपकरण, आवश्यक वस्तुएं चाहिए वे बिल्कुल भी नहीं खरीदी जाती हैं। जीएमसी प्रशासन द्वारा अनावश्यक वस्तुओं को बाजार से खरीदा जाता है। उनकी प्रशासन से अपील है कि छात्रावास में जल्द से जल्द पानी और बिजली की आपूर्ति की जाए, ताकि इस समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।