फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   agitaion

सड़क की खस्ता हालत को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
राजोरी। बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय जाने वाली सड़क की खस्ता हालत को लेकर बुधवार को धनीधार में लोगों ने प्रदर्शन कर प्रशासन व पीडब्ल्यूडी के खिलाफ रोष जताया। सुबह करीब 8:00 बजे ही स्थानीय निवासी भाजपा नेता नीरज कपूर के नेतृत्व में सड़क पर उतर आए और जाम लगार नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन, पीडब्ल्यूडी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बताया कि कई साल से सड़क की हालत खस्ता है। इसकी मरम्मत करने के लिए विभाग व प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है, जिसके चलते स्थानीय लोगों के साथ-साथ विश्वविद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

प्रदर्शन की खबर लगते ही विश्वविद्यालय के कई छात्र प्रदर्शन में शामिल हो गए और देखते ही देखते बहुत बड़ा जाम लग गया। लोगों ने बताया कि उक्त सड़क पर खस्ता हालत के चलते वाहन भी नहीं चलते छात्रों को विश्वविद्यालय पहुंचने में घंटों वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। अक्सर कक्षाएं अटेंड करने में देर हो जाती है। उनका कीमती समय नष्ट हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता नीरज ने बताया कि कुछ साल पहले सड़क को चौड़ा करने का काम शुरू किया गया था, लेकिन बिना कारण ही काम अधर में छोड़ दिया गया और उसके बाद न तो सड़क की मरम्मत की गई न तारकोल डाले गई और ना ही चौड़ा करने का काम पूरा किया गया, जिसके चलते बहुत अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं और धूल मिट्टी ने भी जीना मुहाल कर रखा है। इसी बीच कई प्राइवेट स्कूलों की बसें भी जाम में फंसी और उसमें बैठे बच्चे करीब स्कूल देरी से पहुंचे। करीब दो घंटे प्रदर्शन के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि तत्काल मरम्मत के लिए संबंधित विभाग के उच्च अधिकारी से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed