{"_id":"6213de49dbd3dc3ca626f1af","slug":"agitaion-rajouri-news-jmu2543052134","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने ऑनलाइन परीक्षाएं कराने की मांग उठाई किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने ऑनलाइन परीक्षाएं कराने की मांग उठाई किया प्रदर्शन
राजोरी मेऑनलाइन परीक्षाएं कराने की मांग पर प्रदर्शन कर छात्र।
- फोटो : RAJOURI
Link Copied
राजोरी। कोरोना की तीसरी लहर से मुक्त हो रहे जम्मू संभाग के डिग्री कॉलेजों में ऑफलाइन परीक्षा आयोजित किए जाने को लेकर हो रही सुगबुगाहट का विद्यार्थियों ने विरोध किया है। सोमवार को पीजी कॉलेज के दर्जनों विद्यार्थियों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से परीक्षाएं ऑनलाइन कराए जाने की मांग दोहराई।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी छात्रों का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता रिजवान ने कहा कि पूरे सत्र के दौरान जम्मू विश्वविद्यालय के सभी डिग्री कॉलेजों में ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन हुआ है। ऐसे में अब ऑफलाइन परीक्षाएं कराई जाने का कोई औचित्य नहीं है। 15 फरवरी को विश्वविद्यालय प्रबंधन ने सभी कॉलेजों के प्राचार्य के साथ बैठक कर इस विषय पर चर्चा की है। इसमें निर्धारित पाठ्यक्रम में 20 प्रतिशत की कटौती के साथ ऑफलाइन परीक्षाएं करने की बात की गई है। इसका वह लोग विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कक्षाएं ऑनलाइन चली है। तो परीक्षाओं का भी आयोजन ऑनलाइन ही किया जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो इसके खिलाफ विद्यार्थियों का सड़क पर उतरना तय है। लिहाजा समय रहते विश्वविद्यालय प्रबंधन इस विषय पर विद्यार्थियों को हित में को ध्यान में रखकर फैसला ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।