{"_id":"61e31dfc55a4791c7e7b88fc","slug":"agitaion-rajouri-news-jmu251972062","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाजोरी के थन्नामंडी में पत्रकार पर जानलेवा हमला घंटों सड़क जाम कर पत्रकारो ने किया जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ाजोरी के थन्नामंडी में पत्रकार पर जानलेवा हमला घंटों सड़क जाम कर पत्रकारो ने किया जोरदार प्रदर्शन
राजोरी के थन्नामंडी में पत्रकार पर जानलेवा हमला घंटों सड़क जाम कर पत्रकारो ने किया जोरदार प्रदर?
- फोटो : RAJOURI
Link Copied
राजोरी। जिले की थन्नामंडी तहसील में एक स्थानीय पत्रकार पर जानलेवा हमले के मामले ने शनिवार को तूल पकड़ लिया। जब राजोेरी में पत्रकारों ने गुज्जर मंडी चौक जामकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार थन्नामंडी स्थित स्थानीय पत्रकार इमरान खान किसी न्यूज कवरेज के लिए गए थे। वहां मुश्ताक खान व उसके परिजनों ने इमरान पर जानलेवा हमला कर दिया। उसे घायल कर वहां से भाग निकले। परिजनों ने इमरान को गंभीर हालत में जीएमसी राजोेरी में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार जारी है। हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं प्रेस क्लब के प्रधान अविनाश जसयाल और चेयरमैन आरिफ कुरैशी के नेतृत्व में दर्जनों पत्रकार सड़क पर जमा हो गए और नारेबाजी करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रधान अविनाश ने कहा कि जब तक इमरान पर हमला करने वालों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज नहीं होगा तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए एडिशनल एसपी विवेक शेखर शर्मा पत्रकारों से मिलने मंडी चौक पहुंचे और भरोसा दिलाया कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ठेकेदार समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।