फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   agitaion

डाक्टरों की कमी पर दरहाल वासियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
राजोरी। उपजिला अस्पताल दरहाल में डाक्टरों की कमी से नाराज स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द डाक्टरों की नियुक्ति नहीं की गई वो उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे करामत मलिक, रफक अहमद, मोहम्मद अनीस ने कहा कि काफी समय से उप जिला अस्पताल दरहाल में डॉक्टरों की भारी कमी बनी हुई है। हम लोगों को छोटी सी बीमारी के उपचार के लिए भी मेडिकल कालेज राजोरी का रुख करना पड़ता है। इसके कारण उन्हें आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खोले गए अधिकांश स्वास्थ्य केंद्रों में न पर्याप्त संख्या में डॉक्टर तैनात है और न ही पैरामेडिकल स्टाफ। ऐसे में लोगों को छोटी-छोटी बीमारियों के लिए निजी अस्पतालों का सहरा लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को दूर करने के लिए एक बार नहीं कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद भी इस समस्या को दूर करने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया जा रहा है। जिस कारण से क्षेत्र के लोग काफी परेशान हो चुके है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द डाक्टरों की कमी को दूर न किया गया तो आने वाले समय में स्थानीय लोग इससे भी उग्र प्रदर्शन करने के लिए तैयार है और अगर जरूरत पड़ी तो हम लोग अपनी दुकानों को भी बंद करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed