फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   agitaion

कश्मीर घाटी मे शिक्षकों की हत्या के विरोध मे राजोरी मे प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
कश्मीर घाटी मे शिक्षकों की हत्या के विरोध मे राजोरी मे प्रदर्शन
राजोरी। श्रीनगर के सफाकदल इलाके में दो शिक्षकों की हत्या के मामले में राजोरी में विभिन्न हिंदू संगठनों ने रोष व्यक्त करने के लिए प्रदर्शन किया। शनिवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर के सामने प्रदर्शन कर पाकिस्तान और टीआरएफ नामक आतंकी संगठन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आम लोगों द्वारा लगातार सरकार से इंसाफ की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक इंसाफ नहीं मिला है। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे बजरंग दल जिला अध्यक्ष गौरव गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष नवीन महाजन ने बताया कि कश्मीर में दो शिक्षकों की निर्मम हत्या की गई है, लेकिन राज्यपाल शासन आंखें मूंदे बैठा है। दोनों शिक्षकों की हत्या की जिम्मेदारी टीआरएफ नामक आतंकवादी संगठन ने ली है। सरकार को चाहिए कि सेना को खुली छूट दे ताकि इस संगठन का जल्द सफाया किया जा सके।
विज्ञापन

बजरंग दल के अध्यक्ष ने बताया कि कश्मीर के हालात फिर से 1990 दशक की तरह हो रहे हैं। हालांकि कश्मीर में अल्प संख्यक हिंदू और सिख समुदाय के लोगों के संरक्षण के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई थी, लेकिन उन्हें सुरक्षा देने में सरकार नाकामयाब रही है। इस वजह से बीते कुछ दिनों में घाटी में 5 लोगों को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed