{"_id":"60e603af8ebc3edbd1755606","slug":"agitaion-rajouri-news-jmu238984199","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौशेरा। एनएसयूआई और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी और महंगाई पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की गई।
एनएसयूआई नेताओं और ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने पेट्रोल की बढ़ी कीमत पर कुछ अलग तरह से प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केक काटा और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पार्षद विजय बख्शी ने कहा कि आज हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेताओं को बधाई देते हैं कि पेट्रोल की कीमत सदी को पार कर गया है। यह भाजपा ने जनता को तोहफा दिया है। आज हर चीज के दाम बढ़े हैं। क्या यही अच्छे दिन हैं, जो भाजपा ने वादा किया था। राष्ट्रीय छात्र संघ के नेता माणिक शर्मा ने कहा, 2014 में जब भाजपा की केंद्र में सरकार बनी तो उन्होंने कहा था कि महंगाई कम होगी, लेकिन आज महंगाई आसमान छू रही है। महंगाई का असर आम जनता पर पड़ रहा है। कांग्रेस सरकार के समय जब पेट्रोल के दाम बढ़ जाते थे, तब भाजपा के सभी नेता सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करते थे। आज कहीं देखने को नहीं मिलता।
महासचिव अशोक शर्मा ने कहा कि पढ़ाई करके युवा बेरोजगार बैठे हैं। पेट्रोल के दाम के साथ गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने से लोगों का गुजारा करना मुश्किल हो गया है। प्रदर्शन में सोम राज हीर, अशोक शर्मा, गौरव पराशर, राज कुमार, देव राज चौधरी, दर्शन चौधरी, कवि शर्मा, अंकुश कुमार, मंथन सूद, पलवी भारद्वाज, सोनू कोहली, संजीव कुमार और अन्य शामिल रहे।