{"_id":"602427668ebc3ee978484e86","slug":"agitaion-in-rajouri-rajouri-news-jmu228874378","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी जम्मू हाईवे जाम कर पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी जम्मू हाईवे जाम कर पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
राजोरी के कल्लर में हो रहे प्रदर्शन के चलते रोके गए वाहन।
Link Copied
राजोरी। जिले के एलओसी से सटे डूंगी क्षेत्र के लोगों ने बुधवार को पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। पशु तस्करों के खिलाफ हुए प्रदर्शन में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। उन्होंने राजोेरी-जम्मू हाईवे पर कल्लर चौक को जामकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस के चलते पशु तस्करों के हौसले बुलंद हैं। वह लोगोें के घरों से पशु चुराकर तस्करी करते हैं। विरोध करने पर वह मारपीट करते हैं। दो दिन पहले डूंगी ब्लॉक के देरिया क्षेत्र में रात को कुछ तस्करों ने एक घर से पशु चुराने का प्रयास किया। घर के मालिक ने रोका तो तस्करों ने उसकी पिटाई कर डाली। मंगलवार को लोगों ने पशु से भरी एक गाड़ी को रोककर पुलिस को सूचित किया। पुलिस के एक अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए उनके साथ मारपीट और गली गलौच शुरू कर दी। हिंदू संगठनों ने आरोप बताया कि पुलिस की मिलीभगत से पशु तस्करी हो रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस के पास लिखित में शिकायत करने के बाद भी केवल तस्करों को गिरफ्तार किया, लेकिन जिन लोगों ने बिना मतलब के मार पिटाई की उनके खिलाफ न तो कोई मामला दर्ज किया और न ही उन्हें गिरफ्तार किया। करीब 3 घंटे प्रदर्शन के बाद एसएसपी चंदन कोहली ने प्रदर्शनकारियों से बात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि जल्द ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिन्होंने लोगों को साथ मारपीट की है उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि पशु तस्करी पर रोक लगाने के लिए और अधिक नाके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।