{"_id":"e279f451501283dbba27c3ae6568ad56","slug":"after-the-terrorist-attacks-on-high-alert-in-rajouri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमले के बाद राजोरी में हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हमले के बाद राजोरी में हाई अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sat, 29 Nov 2014 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के अरनिया सेक्टर में पाक आतंकियों द्वारा हमले के बाद राजोरी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। वीरवार की शाम से ही राजोरी में दाखिल होने वाले हर इंट्री प्वाइंट पर पुलिस ने अपना पहरा पहले से बढ़ा दिया है। कड़ी जांच पड़ताल के बाद ही हर वाहन को शहर में दाखिल होने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला पुलिस द्वारा शहर के सलीनी, दरहाली, खांडली, नगेश पुल, गुज्जरमंडी चौक, पांजा चौक, नए और पुराने बस अड्डों पर अपना पहरा कड़ा करते हुए यहां से आने जाने वाले हर वाहन की जांच पड़ताल करने के बाद उन्हें छोड़ा जा रहा है। किसी भी यात्री वाहन या निजी वाहन को बिना खंगाले शहर में दाखिल नहीं होने दिया जा रहा।
विज्ञापन
वहीं पुलिस के साथ-साथ सीआपीएफ और सेना ने भी शहर और आसपास के क्षेत्रों में अपना पहरा पहले से कड़ा कर दिया है। रात को भी पुलिस, सेना और सीआरपीएफ संयुक्त रूप से शहर में कड़ी नजर बनाए हुए हैं। इस संबंध में राजोरी के एसएसपी डा. हसीब मुगल ने बताया कि जम्मू में आतंकी हमले के बाद से राजोरी जिला हाई अलर्ट पर है।
विज्ञापन