राजोेरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने जिले के खवास और कोटरंका प्रखंडों के लिए महत्वाकांक्षी एस्पिरेशनल ब्लॉक डेवलपमेंट प्रोग्राम (एबीडीपी) की समीक्षा के लिए संबंधित अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने दोनों ब्लॉकोें में खरीदे गए स्मार्ट क्लास एक्सेसरीज, सीएफसी, सॉलिड लिक्विड मैनेजमेंट प्लांट, सेनेटरी कॉम्प्लेक्स, फुट ब्रिज, पुलिया आदि की प्रगति का जायजा लिया।
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि एबीडीपी के तहत पहचाने गए ब्लॉक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के सबसे पिछड़े ब्लॉक हैं, जिन्हें अन्य ब्लॉकों के बराबर लाने के लिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्यक्रम से इन ब्लॉकों में विकास के एक नए युग की शुरुआत होने की उम्मीद है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चिन्हित ब्लॉकों में विभिन्न विभागों की अन्य कल्याणकारी योजनाओं के दायरे को कवर करने के अलावा व्यक्तिगत लाभार्थी योजनाओं की शत-प्रतिशत संतृप्ति प्राप्त करने पर गौर करने के भी निर्देश दिए। डीडीसी ने संबंधितों को आम जनता को आवश्यक लाभ प्रदान करने के लिए निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करना सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। बैठक में भाग लेने वाले अधिकारी एडीडीसी पवन कुमार, सीपीओ मोहम्मद खुर्शीद, सीईओ शिक्षा शैलाश कुमारी, प्रिंसिपल अब्दुल राव डार, बीडीओ चंदर कांत भगत, एडी प्लानिंग मोहम्मद रफी और अन्य मौजूद रहे।