{"_id":"624ddb8cc02f230d186e2899","slug":"administration-rajouri-news-jmu257257050","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम स्वराज: डीडीसी ने 0-5, 6-17 वर्ष आयु वर्ग में 100% आधार नामांकन के लिए निर्देश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम स्वराज: डीडीसी ने 0-5, 6-17 वर्ष आयु वर्ग में 100% आधार नामांकन के लिए निर्देश दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोेरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने विशेष आधार नामांकन अभियान और ग्राम स्वराज के तहत जिले में चलाई जा रही हर गांव हरियाली के तहत हुई प्रगति की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में आईसीडीएस आंगनबाड़ी केंद्रों में आधार नामांकन का जायजा लेते हुए बताया गया कि अभी तक 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 20 प्रतिशत बच्चों का नामांकन हो चुका है।
डीडीसी ने आईसीडीएस और पोस्टमास्टर को जल्द से जल्द उक्त आयु वर्ग के सभी छूटे हुए बच्चों को कवर करने के लिए विशेष नामांकन शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पोस्टमास्टर को मुख्य शिक्षा अधिकारी से संपर्क करने और निजी स्कूलों में विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि आयु के अनुरूप छात्रों का नामांकन किया जा सके। अन्य बच्चों के आधार नामांकन के संबंध में, डीडीसी को बताया गया कि 6-17 आयु वर्ग की 86 प्रतिशत आबादी को कवर किया गया है और 100 प्रतिशत कवरेज प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है।
डीडीसी ने हर गांव हरियाली अभियान के तहत पौधरोपण की भी समीक्षा की और बैठक में बताया गया कि अब तक 254 पंचायतों को कवर किया जा चुका है, बाकी को भी आने वाले दिनों में कवर कर लिया जाएगा। डीडीसी को यह भी बताया गया कि ग्राम स्वराज माह अभियान के दौरान जिले के कई ब्लॉकों में पंचायत सचिवालयों को क्रियाशील बनाया गया है।