फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   administration celebrates indian voters day

मतदाता दिवस पर युवाओं को किया जागरूक

Tue, 26 Jan 2016 01:04 AM IST
राजोरी/मेंढर/पुंछ, अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी/मेंढर/पुंछ, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 Jan 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
administration celebrates indian voters day
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर सोमवार को कई क्ष्ाेत्रों में युवाओं को जागरूक किया। कहीं पर विशाल रैली निकाली गई, तो कहीं पर युवाओं को मतदाता पहचान पत्र बांटे गए। कुल मिलाकर वोट डालने के लिए युवाओं को उत्साहित किया गया।
विज्ञापन


राजोरी में डायट राजोरी एवं जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित रैली में शहर के सरकारी पीजी कालेज, विभिन्न प्राइवेट व सरकारी स्कूला के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


सिस्टमेटिक वेटरस एजुकेशन एंड इलेक्ट्रोरल पार्टिसिपेशन (स्वीप) के तहत निकाली गई रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

स्वीप के नोडल आफिसर एवं प्रिसिंपल डायट राजोरी कुलदीप शर्मा, एमएलसी विबोध गुप्ता, एडीसी राजोरी मुमताज अहमद , एसीआर अमरदीप सिंह व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने रैली को डीसी कार्यालय से रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्ले कार्ड्स, बैनर लिए विद्यार्थियों की रैली गुज्जरमंडी बाजार से होती हुई डाक बंगले पहुंची। उन्होंने विद्यार्थियों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

वहीं मेंढर में भी छठा मतदाता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम मेंढर ठाकुर शेर सिंह ने की। इस मौके पर नए मतदाताओं को नए मतदाता पहचान पत्र भी वितरित किए गए।

वहीं पुंछ में मतदाता दिवस को मतदाता बनना मेरा गर्व शीर्षक दिया गया। डिग्री कॉलेज में हुए मुख्य कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं,शिक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने भाग लिया।


इस कार्यक्त्रस्म की अध्यक्षता कालेज के प्रिंसिपल तेजिंदर सिंह और तहसील चुनाव प्रमुख वकील अहमद बट्ट ने की। मुख्यअतिथि मोहम्मद हारून मलिक ने युवाओं को मतदान का महत्व समझाया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed