फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   action

एडीडीसी ने किया सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण, दो प्रमुख अनुपस्थित पाए गए

विज्ञापन
action
राजोरी। एडीसी पवन कुमार ने कार्यकारी शुक्रवार को एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रीजनल इंजीनियरिंग विंग (आरईडब्ल्यू), महिला शक्ति केंद्र (एमएसके), और वन स्टेप सेंटर (ओएससी) के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एमएसके और वन स्टेप सेंटर के प्रमुखों को अनुपस्थित पाया। उनकी अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए दोनों अधिकारियों को एक दिन के भीतर अनुपस्थिति का कारण बताने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

आरईडब्ल्यू के कार्यालय में एडीडीसी ने एसीपी अब्दुल राशिद कोहली और एडी प्लानिंग मोहम्मद रफी के साथ कार्यालय की उपस्थिति और कामकाज की जांच की। एडीडीसी ने विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं के तहत किए गए कार्यों की प्रगति के बारे में पूछताछ की और अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालय में एक अच्छी कार्य संस्कृति विकसित करने और समय के पाबंद रहने का निर्देश दिया। एडीडीसी ने टेंडर आवंटन की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए टेंडर परियोजनाओं के आवंटन में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने जिले में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही पीएमएवाई-जी, मनरेगा, एसबीएम और अन्य योजनाओं के तहत प्राप्त प्रगति के बारे में विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी। जमीनी स्तर पर ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं के कार्यान्वयन पर जनता की प्रतिक्रिया लेते हुए, उन्होंने अधिकारियों से वास्तविक जन शिकायतों के त्वरित और समयबद्ध निवारण को सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed