{"_id":"39909b65cd1f349bc2a672d055d11ce2","slug":"accidental-death-of-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" हादसे में युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Thu, 13 Nov 2014 10:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरनकोट तहसील मुख्यालय के करीब एक बस और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार दो युवकों में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर देखते हुए उसे जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतक सेराज अहमद (24) और घायल मोहम्मद तबरेज़ (22) दोनों सुरनकोट के रहने वाले थे। इस घटना के तुरंत बाद डीएसपी सुरनकोट अजय शर्मा ने मौके पर पहुंच कर बस को सीज कर थाने पहुंचा दिया। साथ ही हादसे के बाद फरार बस चालक की धर पकड़ के लिए तत्काल पुलिस के दो दल रवाना कर दिए।
विज्ञापन
पुलिस ने सुरनकोट थाने में बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बुधवार दोपहर बाद करीब 2 बजे सुरनकोट तहसील मुख्यालय से करीब एक किलोमीटर दूर मिर्जा मोड़ क्षेत्र में उस समय एक हादसा पेश आया जब सुरनकोट से बफलेयाज की तरफ आ रही बस ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिससे बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और उसके पीछे बैठे युवक को गंभीर चोटें आई। उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।