{"_id":"61eeea28991768602c167387","slug":"accident-rajouri-news-jmu252540266","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात की बस पलटने से पांच बाराती हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात की बस पलटने से पांच बाराती घायल हुए
- फोटो : RAJOURI
Link Copied
सुंदरबनी । बैरीपतन तहसील के गांव कांगडी में बरात लेकर जा रही एक बस पलट गई। इस हादसे में बस में सवार पांच बराती घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। उन्हें इलाज के बाद देर शाम छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार नौशेरा के भजनौआ क्षेत्र से एक बस न. जेके 02 वी 2286 बरात लेकर जम्मू की तरफ जा रही थी। गांव कांगड़ी के पास पहुंचने पर बस सड़क किनारे पलट गई, जिससे बस में सवार पांच बराती घायल हो गए। बस पलटने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी एसडी सिंह मौके पर पहुंच गए और उन्होंने सभी घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल लाए गए सभी पांच घायलों की पहचान सेहन लाल निवासी भजनौआ, अंकुश चौधरी निवासी टन्नका, सपना निवासी लंगर, ईशा चौधरी निवासी लंगर तथा गुलशन निवासी गन्नैआ के रूप में हुई। जिन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं सुंदरबनी पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।