{"_id":"61e5aa8eb72e682d4952dee3","slug":"accident-rajouri-news-jmu252084018","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एआरटीओ राजोरी कार्यालय कद्ग कैजुअल कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एआरटीओ राजोरी कार्यालय कद्ग कैजुअल कर्मचारी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के कार्यालय में तैनात कार्यरत एक कैजुअल कर्मचारी की सोमवार की देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कर्मचारी अमित शर्मा निवासी डूंगी राजोरी ऑफिस से काम खत्म करके बाइक नंबर जेके11डी 9945 से घर की ओर जा रहा था। राजोरी के अल्फा टीसीपी के पास उसकी टक्कर एक पंजाब के ट्रक नंबर पीबी 03 वाई 9231 से हो गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे जीएमसी राजोरी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत लाया करार दे दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ फरीद अहमद ने बताया कि पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बताया जा रहा है कि मृत अमित शर्मा का करीब तीन माह पहले ही विवाह हुआ था।
बीएसएफ की वाहन और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत
राजोरी। राजोरी-जम्मू हाईवे स्थित मुरादपुर इलाके में सोमवार को बीएसएफ वाहन और एक बाइक में हुई टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक युवक घायल हो गया। पुलिस के अनुसार मोटरसाइकिल नंबर जेके-11एफ 1957 से डूंगी के झल्लास निवासी मोहम्मद जहीर (20) पुत्र मोहम्मद कबीर और और मोहम्मद अशरफ पुत्र मोहम्मद आजम डूंगी से राजोरी की ओर आ रहे थे।
मुरादपुर स्थित जम्मू-कश्मीर बैंक शाखा के बाहर बाइक और बीएसएफ वाहन की टक्कर हो गई। इसके चलते दोनों बाइक सवार बेहोश होकर सड़क पर गिर गए। मौक़े पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि बाइक चालक तेज गति से बाइक चला रहा था और गलत दिशा में आते हुए उसने बीएसएफ की गाड़ी में टक्कर मार दी। बाइक की तेज गति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर लगते ही पीछे बैठा युवक उछल कर पहले गाड़ी के बांड से टकराया और फिर सिर के बल सड़क पर गिरा और बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को जीएमसी राजोरी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मोहम्मद जहीर को मृत लाया करार दे दिया। जबकि बाइक चालक मोहम्मद अशरफ का उपचार जारी है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए बीएसएफ वाहन और बाइक को जब्त कर लिया है। पोस्टमार्टम व अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।